फतेहाबाद में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है जिससे 990 नशे की गोलियां बरामद की है। पकड़े गए गए युवक की पहचान जाखल निवासी जगसीर के रूप में हुई है।
जाखल (फतेहाबाद) जेएनएन। जाखल के बाजीगर बस्ती में सीआइए पुलिस नशा तस्कर को पकड़ने गई तो लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और एक तस्कर को छुड़वाकर भी ले गए। इस घटना में तीन पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है जिससे 990 नशे की गोलियां बरामद की है। पकड़े गए गए युवक की पहचान जाखल निवासी जगसीर के रूप में हुई है। जिस आरोपित को छुड़वाकर ले गए है उसकी पहचान जाखल के बाजीगर निवासी हरजीत के रूप में हुई है।
टोहाना सीआइए पुलिस को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि जाखल के बाजीगर बस्ती के पास दो युवक नशे की गोलियों की सप्लाई करने वाले है। जिस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक पीपल के पेड़ के पास खड़े जाखल के बाजीगर बस्ती निवापसी जगसीर व हरजीत सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उनके कब्जे से 990 नशे की गोलियां बरामद की। पुलिस जब आरोपितों को पकड़कर गाड़ी में बैठा रही थी तो दोनों आरोपितों के स्वजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। महिला पुलिस न होने के कारण पुलिस ने किसी को हाथ भी नहीं लगया।
इन पुलिस कर्मचारियों को आई चोटें
सीआइए टोहाना पुलिस ने जब आरोपित जाखल निवासी जगसीर सिंह व हरजीत सिंह को अपने साथ लेकर आ रही थी तो महिलाओं व युवकों ने हमला बोल दिया। टीम के साथ हाथापाई की। जिसमें दलबीर सिंह, सुखमिंद्र सिंह व ओमप्रकाश को चोट आ गई। घायल पुलिस कर्मचारियों को जाखल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी।
इन लोगों पर दर्ज हुआ है मामला
पुलिस जब आरोपितों को पकड़कर अपने साथ लेकर आई रही थी तो महिलाओं व अन्य लोगो ने हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें नेबा, शीला, महिन्द्रों बाई, सीमा देवी, हंसो देवी, सुमंत्रो देवी सहित 12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।