माउंट ल्होट्से पर फिर से चढ़ाई करेगी चोटी के बिल्कुल करीब से लौटी अनिता कुंडू
अनिता कुंडू एक बार फिर से माउंट ल्होट्से पर्वत पर चढ़ाई शुरू करेंगी। वह एक बार पहले भी ऐसा प्रयास कर चुकी हैं मगर खराब मौसम के कारण उनको बेस कैंप लौटना पड़ा था। मौसम इतना खराब था की दो पर्वतारोही को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
हिसार, जेएनएन। विश्व विख्यात हिसार के फरीदपुर गांव की बेटी, हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर पर्वतारोही अनिता कुंडू एक बार फिर से माउंट ल्होट्से पर्वत पर चढ़ाई शुरू करेंगी। वह एक बार पहले भी ऐसा प्रयास कर चुकी हैं मगर खराब मौसम के कारण उनको बेस कैंप लौटना पड़ा था। मौसम इतना खराब था की दो पर्वतारोही को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अनिता कुंडू ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अनिता कुंडू ने बताया कि वह एक बार फिर से अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हैं और तिरंगे को 8516 मीटर की ऊंचाई पर फहराना चाहती है।
इसी जोश व जुनून के साथ वह फिर से माउंट ल्होट्से की चढ़ाई शुरू करेंगी। अगर मौसम ने साथ दिया तो इस बार वह अपने मिशन में जरूर सफल होंगी। ज्ञात हो कि 14 मई को अनिता कूंडू खराब मौसम के कारण वापस बेस कैंप लौट आई थी। अनिता कुंडू माउंट ल्होट्से के बहुत करीब पहुंच गई थी, पर अचानक हुए खराब मौसम ने उनका रास्ता रोक लिया था। उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। वे वापस कैंप नंबर चार में आई। लेकिन बेस कैंप में पहुंचना बाकी था। उनके साथ कुछ भी हो सकता था।
वे मुश्किल से अपनी जान बचा पाई हैं। जब मौसम खराब हुआ अनीता 8200 मीटर पर थी। अनिता कुंडू 12 साल से पर्वतारोहण के साहसिक खेल को खेल रही है। उन्होंने हिंदुस्तान की अनेकों चोटियों को फतह करते हुए दुनियां की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को कुल तीन बार फतह किया है। वे नेपाल और चीन दोनों ही रास्तों से माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली हिंदुस्तान की प्रथम बेटी है। उन्होंने सभी महाद्वीपों के ऊंचे शिखरों को भी फतह किया है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus Treatment Bill: हरियाणा में कोरोना मरीजों को लूट रहे निजी अस्पताल, जांच में बड़े खुलासे
यह भी पढ़ें: Black Fungus ALERT! हरियाणा में बढ़ा ब्लैक फंगस का कहर, दो मरीजों की निकालनी पड़ीं आंखें और तीन की मौत
यह भी पढ़ें: हरियाणा में लाकडाउन में पंचायत चुनाव की तैयारी, ग्रामीण चौकीदार ईपीएफ के दायरे में
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें