Move to Jagran APP

Mini Cuba Bhiwani: 18 से 20 सितंबर तक होगी आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता, शामिल होंगे नामी कबड्डी खिलाड़ी

मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी में चौथी बार देशभर के नामी गिरामी खिलाड़ी जुटेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों की मानें तो भिवानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में 15 से 20 राज्यों की कबड्डी टीम आने की उम्मीद की जा रही है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 06:39 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 06:39 AM (IST)
Mini Cuba Bhiwani: 18 से 20 सितंबर तक होगी आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता, शामिल होंगे नामी कबड्डी खिलाड़ी
भिवानी में भीम स्टेडियम में आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

भिवानी, जागरण संवाददाता। मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी में चौथी बार देशभर के नामी गिरामी खिलाड़ी जुटेंगे। 18 से 20 सितंबर तक यहां भीम स्टेडियम में आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन की तैयारियों के लिए खेल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिनी क्यूबा भिवानी को एकबार फिर मिल रहा है। इससे पहले वर्ष 2008-09, 2013-14 और वर्ष 2016-17 में यह प्रतियोगिता यहां पर हो चुकी है।

loksabha election banner

15 से 20 राज्यों की टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आने की उम्मीद

खेल विभाग के अधिकारियों की माने तो भिवानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में 15 से 20 राज्यों की कबड्डी टीम आने की उम्मीद की जा रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो खेलों की इस धरती पर देश भर से आए खिलाडिय़ों के बीच कबड्डी के रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

चौथी बार देश के खिलाडिय़ों की मेजबानी के लिए तैयार भिवानी

भिवानी देश भर से जुटने वाली महिला और पुरुष कबड्डी खिलाडिय़ों की मेजबानी के लिए तैयार है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार भिवानी का सौभाग्य ही है कि इतने बड़े आयोजन का मिल रहा है। इनके आने से नए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा।

हमने पूरी तैयारी की है, कबड्डी का आयोजन शानदार होगा

डिप्टी डायरेक्टर एंव नोडल आफिसर राममेहर सिंह ने बताया कि हमने भिवानी में आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन की लिए पूरी तैयारी की है। इससे पहले भी भिवानी को इस तरह के आयोजन करने का अनुभव है। देश भर के खिलाडिय़ों की पसंद भी भिवानी रहा है। यह प्रतियोगिता भी शानदार होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.