आदमपुर के विकास में कमी नहीं रहने देगी राज्य सरकार : सोनाली फोगाट
जागरण संवाददाता हिसार प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी हलकों में समान रूप से विकास का
जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। चाहे हलका में भाजपा का विधायक हो या विपक्षी दलों का। इसी सोच के तहत हिसार के आदमपुर हलका को विकास कार्यों में आगे रखा जा रहा है। यह बात शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदमपुर हलका से भाजपा प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रदेश में 1170 करोड़ रुपये की 98 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की भी दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें गांव सीसवाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व बालसमंद में नए बस-स्टैण्ड का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल जिस प्रकार से आदमपुर हलका के विकास को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि प्रदेश सरकार आदमपुर हलका के विकास को लेकर कृतसंकल्प है। उन्होंने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त किया है।