वरिष्ठ वर्ग में हांसी शाखा व कनिष्ठ वर्ग में विवेकानंद शाखा भिवानी ने पाया प्रथम स्थान
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को ऋषि नगर स्थित दिव्यांग भवन में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा पश्चिम प्रांत से आई 24 कनिष्ठ वर्ग व 24 वरिष्ठ वर्ग की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल को 5-5 राउंड व फाइनल को 8-8 राउंड में बांटा गया था। कार्यक्रम में समाजसेवी पुनीत मैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि गौभक्त विपिन गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
जागरण संवाददाता, हिसार : भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय 'भारत को जानो प्रतियोगिता' का आयोजन रविवार को ऋषि नगर स्थित दिव्यांग भवन में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा पश्चिम प्रांत से आई 24 कनिष्ठ वर्ग व 24 वरिष्ठ वर्ग की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल को 5-5 राउंड व फाइनल को 8-8 राउंड में बांटा गया था। कार्यक्रम में समाजसेवी पुनीत मैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि गौभक्त विपिन गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महीपाल यादव ने की। 'भारत को जानो प्रतियोगिता' के प्रांतीय संयोजक प्रणव गोयल ने बताया की वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान शाखा हांसी से अंतरिक्ष पुत्र कृष्ण कुमार व माही पुत्री वेद प्रकाश वेद हाई स्कूल ने हासिल किया। द्वितीय स्थान शाखा तोशाम से कुमारी कोमल पुत्री रामनिवास व कुमारी आरती पुत्री किताब सिंह कैप्टन हाई स्कूल तोशाम ने पाया तथा तृतीय स्थान शाखा विवेकानंद हिसार से मुस्कान पुत्री राजेश कुमार तथा एकलव्य सिहाग पुत्र विरेंद्र सिहाग आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर-14 हिसार ने हासिल किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान विवेकानंद शाखा भिवानी से साक्षी पुत्री शौकराज और लक्षिता पुत्री सुनील कुमार विकास हाई स्कूल नवां राजगढ़ भिवानी ने हासिल किया। द्वितीय स्थान शाखा हांसी से जतिन पुत्र नरेंद्र व आदित्य पुत्र विजय शहीद भगत सिंह हाई स्कूल हांसी तथा तृतीय स्थान मुख्य शाखा ऐलनाबाद से रिद्धिमा पुत्री विजय सिंह तथा माही चौधरी पुत्री सुरजीत सिंह निवेदिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद ने पाया। गोयल ने बताया की विजेता टीम अब क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जीयालाल बंसल, प्रांतीय महासचिव कैलाश शर्मा, प्रांतीय सचिव कमलेश गर्ग, प्रांतीय महिला प्रमुख सुमन यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार हरिओम भारद्वाज, क्विज मास्टर ललित चौपड़ा, दीपक शर्मा, हरीश शर्मा, शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, मांगेराम गुप्ता, सीताराम मंगल, शाखा महिला प्रमुख मधु गोयल, सुरेंद्र कुच्छल, ऋषिराज बुड़ाकिया, संजीव गोयल व नीरज जिदल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।