शिक्षा विभाग के सक्षम में सिवानी प्रदेश में पहले स्थान पर
स्कूलों की सक्षतमा जांचने को प्रदेश सरकार ने करवाई थी परीक्षा।
जेएनएन, सिवानीमंडी : प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश को 119 शिक्षा ब्लाक में बांटा हुआ है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक सक्षम परीक्षा का आयोजन कर स्कूलों की सक्षमता जांच की जा रही है कि किस ब्लाक में किस प्रकार की शिक्षा प्रणाली चल रही है। लेकिन इस सक्षमता में प्रदेश के चार ब्लॉकों ने बाजी मारकर अपने आप को शिक्षा स्तर में बेहतर बनाने का काम किया। सभी ब्लॉक में इस बात को लेकर खुशी है। वहीं अब असक्षम रहे 115 ब्लाक के बच्चों को दोबारा से सक्षम की परीक्षा देनी होगी। शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर निकाले गए सक्षम परिणाम में प्रदेश के 119 ब्लाक में से केवल चार ब्लाक ही सक्षम हो पाए, वहीं बाकी 115 ब्लाक किसी ना किसी प्रकार से असक्षम में हो गए। इस परीक्षा में 46 ब्लाक अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए। सिवानी ब्लाक के लिए सक्षम परीक्षा में खुशी व उपलब्धियां की बात ये रही है कि वो सक्षम होने वाले चार ब्लॉक में भी पहले स्थान पर रहा।
सक्षम में भिवानी व सोनीपत रहे अव्वल
शिक्षा विभाग के सक्षम परिणामों में जहां सोनीपत जिला के तीन ब्लाक सक्षम हुए। वहीं भिवानी जिला में केवल सिवानी ब्लॉक सक्षम हो पाया। ये परीक्षा परिणाम चंडीगढ़ सक्षम प्रोग्राम के मुखिया डा. राकेश गुप्ता, सभी सीएमजीजीए व सभी मौलिक शिक्षा अधिकारी के सामने निकाला गया।
प्रदेश 119 ब्लॉक में चार ब्लॉक हुए सक्षम
प्रदेश के 119 शिक्षा ब्लॉक में केवल चार ब्लॉक के सक्षम होने पर जहां शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर ग्रहण लगता है, वहीं चार ब्लॉक बधाई के पात्र है। सक्षम हुए सोनीपत जिला के कथूरा, मुंडलाना व सोनीपत तथा भिवानी जिला का सिवानी ब्लॉक शामिल है।
बेहतर हुआ चार ब्लॉकों का शिक्षा स्तर
सक्षम परिणामों में ये सामने आया है कि जो चार ब्लॉक सक्षम हुए हैं। उनमें शिक्षा स्तर काफी उच्च क्वालिटी का है और अधिकारी व शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं।
संविधान दिवस पर मिला खुशी का पैगाम
खंड शिक्षा कार्यालय में जब मंगलवार को संविधान दिवस पर सक्षम परिणाम में ब्लाक प्रथम स्थान पर सक्षम दिखा तो कर्मचारियों व खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल सांगवान की खुशी जाहिर की। खंड शिक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना एसडीएम सतबीर मान को दी।
क्या है सक्षम परीक्षा
सक्षम परीक्षा में पास होने के लिए कक्षा तीन से आठ के सभी विषयों में सभी स्कूलों को स्कूलों के 80 प्रतिशत बच्चे 55 फीसद अंकों से पास होने जरूरी होते हैं। अगर किसी भी शहर में किसी भी स्कूल में 80 फीसद से बच्चे कम रह जाते हैं तो पूरा ब्लॉक असक्षम हो जाता है। ब्लॉक सक्षम तभी माना जाता है, जब सारे बच्चे 55 फीसद अंक प्राप्त करते हुए कम से कम 80 फीसद बच्चे पास हों और वह भी सभी विषय में । ये परीक्षा 6 व 7 सितंबर को पूरे हरियाणा के सभी स्कूलों में आयोजित की गई थी।
खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल सांगवान ने बताया कि सक्षम हरियाणा 2.0 का परिणाम घोषित किया गया है। हरियाणा के 119 ब्लॉक में से केवल 4 ब्लॉक सक्षम हुए, जिसमें भिवानी जिला के सिवानी ब्लॉक ने हरियाणा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए खंड के सभी सीआरसी स्कूल मुखिया एबीआरसी बीआरपी, शिक्षक के अलावा विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।