अभय सिंह चौटाला बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक जैसी, पंजाब में अकाली दल की बनेगी सरकार
अभय चौटाला ने कहा पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं हैभाजपा का कुछ नहीं होने वाला है। पंजाब से भाजपा बिल्कुल साफ़ होने वाली है। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। दोनों एक साथ मिले हुए हैं। पंजाब में अकाली दल की सरकार बनेगी।
जागरण संवाददाता, सिरसा। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है,भाजपा का कुछ नहीं होने वाला है। पंजाब से भाजपा बिल्कुल साफ़ होने वाली है। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। दोनों एक साथ मिले हुए हैं। पंजाब में अकाली दल की सरकार बनेगी। 2 फ़रवरी के बाद मैं पंजाब में चुनाव प्रचार करने के लिए जाऊंगा ऐलनाबाद हलके के गांवों के दौरे पर हूं, हलके के लोगो की समस्याएं सुन रहा हूं। जो समस्याएं है उन्हें मुख्यमंत्री को कहकर पूरी करवाऊंगा। ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था की अगर आपके हलके का विधायक समस्या लेकर आएगा तो उन्हें दूर करूंगा। देखते हैं अब पूरी करवाते हैं या नहीं।
इससे पहले अभय चौटाला ने कहा था कि उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल बादल का समर्थन करेगी और पंजाब में उनके पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे। पंजाब में बादल की सरकार बने इसके लिए सब की जिम्मेवारी लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला है कि वह किसे प्रत्याशी बनाती है लेकिन भगवंत मान के बारे में उन्हें ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। खुद अरविंद केजरीवाल ने स्वयं बयान दिया और कहा कि मुझे खुशी है कि भगवंत मान ने फैसला कर लिया है कि वह शराब नहीं पीएंगे।
अभय चौटाला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्लियामेंट में शराब पीकर जाए और वहां जाकर के कोई बात रखें तो लोग उस पर कटाक्ष करें उसका मजाक उड़ाए। राजनीति में यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को बहुत चीजों का ध्यान रखना पड़ता है उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहते कि शराब ना पीयो लेकिन शराब पीकर पार्लियामेंट्री या असेंबली में नहीं जाना चाहिए। अगर ऐसा व्यक्ति कल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का कैंडिडेट बन जाता है तो उस प्रदेश का क्या हाल होगा यह आप अंदाजा लगा सकते हैं।