Move to Jagran APP

उकलाना में आज आंदोलनरत किसानों को सम्मानित करेंगे अभय चौटाला

दलित मजदूर किसान संगठन हरियाणा द्वारा रविवार को उकलाना के पुरानी अनाज मंडी में किसान मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दलित मजदूर किसान संगठन हरियाणा के संयोजक बलराज सभरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में किसान केसरी चौ. अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 08:37 PM (IST)
उकलाना में आज आंदोलनरत किसानों को सम्मानित करेंगे अभय चौटाला
उकलाना में आज आंदोलनरत किसानों को सम्मानित करेंगे अभय चौटाला

संवाद सहयोगी अग्रोहा : दलित मजदूर किसान संगठन हरियाणा द्वारा रविवार को उकलाना के पुरानी अनाज मंडी में किसान मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दलित मजदूर किसान संगठन हरियाणा के संयोजक बलराज सभरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में किसान केसरी चौ. अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए आंदोलनरत मृतक किसानों के स्वजनों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ जो किसान मजदूर कृषि कानूनों के विरोध में जेलों में गए और जो किसान पिछले करीब पांच माह से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत हैं उन सभी किसानों को भी अभय चौटाला द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बलराज सभरवाल ने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने ही किसानों का साथ दिया। किसान का दुख दर्द समझते हुए किसानों के समर्थन में अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। किसान हितों में उनका विधायक पद से त्यागपत्र देना यह प्रमाणित करता है कि वह किसानों की हितैषी और चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले नेता हैं। सभरवाल ने कहा कि किसान मजदूर सम्मान सामारोह कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूष किसान और दलित मजदूर संगठन भाग लेंगे। इस समारोह में हरियाणवी कलाकार मुनीगर पाबडा व मनोज बडेसरा द्वारा अपनी प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

loksabha election banner

इस मौके पर किसान हितेषी सतबीर सिसाय, अजीत लितानी, कलीराम खेदड, राजीव राजा, मुकेश बेनीवाल, विकास भेरिया, नरेन्द्र घणघस, सत्यवान पातड, सुभाष लांग्याण अग्रोहा सहित अनेक किसान मजदूर संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.