लितानी मोड़ पर अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक काबू, केस दर्ज
लितानी मोड़ पर पुलिस को गश्त के दौरान अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। मामला यह था कि लितानी मोड़ पर पुलिस को गश्त के दौरान लितानी गांव की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस को देखकर वापस भागने लगा।
संवाद सहयोगी, उकलाना मंडी : लितानी मोड़ पर पुलिस को गश्त के दौरान अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। मामला यह था कि लितानी मोड़ पर पुलिस को गश्त के दौरान लितानी गांव की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके साथ पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सुरेश उर्फ शेशी लितानी निवासी के रूप में हुई। वहीं,उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जो कि खाली थी। पुलिस ने बरामद हथियार को अपने कब्जे में लेकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हत्या प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, हिसार:
हत्या प्रयास के मामले में मिलगेट थाना में दर्ज एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मिलगेट थाना में 17 फरवरी को हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसे दौरान भगत सिंह नगर निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। उसने बताया था कि 16 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने ऑफिस में काम कर रहा था। उस दौरान उसके पड़ोसी संदीप और संदीप का भाई कुलदीप गाली-गलौच कर रहे थे। संजय ने बाहर आकर इसका विरोध किया तो दोनों ने उस पर परिवार सहित हमला कर दिया था। संजय ने शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और कड़ा निकालकर ले गए थे। संजय ने आरोप लगाया था कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने संजय की शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज किया था।