हिसार में तलाकशुदा महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म
हिसार की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने मिलगेट के रणबीर सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पढ़ें अैर भी अन्य खबरें।
हिसार, जेएनएन। सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों में ज्यादातर आरोपित पीडि़ता के जान पहचान वाले ही होते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है। शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने मिलगेट के रणबीर सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2012 में हुई और करीब सवा दो साल बाद उसका तलाक हो गया था। वह अब अपने परिवार के साथ रहती थी।
इसी दौरान रणबीर का उनके घर पर आना जाना हुआ। जनवरी में उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वह लगातार उसको तंग कर रहा था। पिछले दिनों महिला की मां ने उसे 50 हजार रुपये घर रखने के लिए दिए लेकिन रणबीर वह भी उससे जबरदस्ती ले गया। जब मां ने पैसे मांगे तो महिला ने परिवार को पूरी बात बताई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ छेड़छाड़
हिसार: जिले के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला घर पर थी। उसी दौरान आरोपित अनूप, कालू, रमेश आदि उनके घर में घुस गए और मारपीट की। महिला के साथ छेड़छाड़ भी की।
व्यक्ति की हत्या कर शव जलाने के मामले में चौथी आरोपित महिला काबू
हांसी: शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की हत्या कर उसका शव जलाने के मामले में शिव कालोनी निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में मृतक अनिल के चचेरे भाई शिव कालोनी निवासी भारत सहित उसके जीजा जामनी निवासी राजेंद्र व भारत के एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि शिव कालोनी निवासी अनिल कुमार जो कि 26 जून से घर से लापता था, पुलिस ने पहले अनिल के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। इसके 10 दिन बाद अनिल की हत्या कर उसका शव जलाने के मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने हत्यारोपी अनिल के चचेरे भाई भारत, भारत के जीजा राजेंद्र व भारत के साथी को गिरफ्तार कर लिया था।
निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी फोन कर दी पॉजिटिव आने की गलत सूचना
हिसार: कोरोना को लेकर कई बार गलतफहमियों के चलते आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला शिव नगर में सामने आया। यहां शनिवार रात 12.30 बजे स्वास्थ्य विभाग के एक एंबुलेंस चालक ने कोरोना पॉजिटिव रहे एक युवक को फोन किया कि उसके माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तथा वे एंबुलेंस में उन्हें ले जाने के लिए आ रहे हंै। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह उसने विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पूछा था। लेकिन इसके बावजूद एंबुलेंस चालक ने देर रात फोन कर उन्हें ङ्क्षचता में डाल दिया। एंबुलेंस चालक को युवक ने कहा कि हमारे पास तो किसी डॉक्टर का फोन नहीं आया कि उसके माता-पिता पॉजिटिव हंै। इसके बाद एंबुलेंस उनके घर नहीं पहुंची। युवक ने सुबह स्वास्थ्य अधिकारी से बात की तो उन्होंने थोड़ी देर में जवाब देने के लिए कहा। लेकिन पूरा दिन भी उनका जवाब नहीं आया। युवक ने बताया कि वह गुरुग्राम से लौटा था। जिसके बाद एक जुलाई की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद 9 जुलाई को स्वस्थ होकर घर लौटा। वहीं मेरे परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन शनिवार रात फोन आया तो परिजन ङ्क्षचता में पड़ गए।
गोली कांड में सैनी स्वीट्स के सभी कैमरों की फुटेज ले रही पुलिस
हिसार: सैनी स्वीट्स संचालक पर गोली चलाकर और रंगदारी मांगने के मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मालिक ने किसी का नाम नहीं बताया है। पुलिस द्वारा दुकान में लगे सभी 16 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जा रही है। पुलिस के अनुसार सैनी स्वीट्स के संचालक शिव कुमार से दो लोगों ने दुकान में आकर रंगदारी मांगी थी। इस दौरान उनकी तरफ से गोली भी चलाई गई। जांच में पुलिस को गोली का न तो निशान मिला न ही घटना की फुटेज। पुलिस अब दुकान में लगे सभी कैमरों की फुटेज ही कब्जे में ले रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही दुकान में काम करने वालों से भी पूछताछ होगी।