Move to Jagran APP

नगर निगम के 93 फीसद कर्मचारी नहीं लगाते बायोमीट्रिक हाजिरी

निगम कार्यालय में 93.08 फीसद से ज्यादा कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाते। यह निगम अधिकारियों की ताजा हाजिरी रिपोर्ट में सामने आया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 11:19 AM (IST)
नगर निगम के 93 फीसद कर्मचारी नहीं लगाते बायोमीट्रिक हाजिरी
नगर निगम के 93 फीसद कर्मचारी नहीं लगाते बायोमीट्रिक हाजिरी

जेएनएन, हिसार : निगम कार्यालय में 93.08 फीसद से ज्यादा कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाते। यह निगम अधिकारियों की ताजा हाजिरी रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 6.92 फीसद कर्मचारी ही बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाते हैं। 93.08 फीसद कर्मचारी कहां रहते हैं, यह निगम के आलाधिकारियों को भी समझ नहीं आ रहा है। हाजिरी के मामले में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी न लगाने पर सैलरी काटने के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों ने जारी कर दिए हैं।

loksabha election banner

नगर निगम में बायोमीट्रिक मशीन लगाने के बाद पहली बार कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट जारी हुई है। रिपोर्ट के बाद नगर निगम अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ज्वाइंट कमिश्नर डा. जयवीर ¨सह यादव ने स्वयं निरीक्षण किया और कार्यालय में बैठे कर्मचारियों की डिटेल ली। उन्होंने सक्षम युवाओं की ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी। जन्म प्रमाण पत्र शाखा से लेकर अन्य शाखाओं में सक्षम युवा भी कम मिले। ज्वाइंट कमिश्नर ने विभाग के इंचार्ज को आदेश दिए कि सभी कर्मचारियों की डेली रिपोर्ट उन्हें दी जाए। साथ ही सभी की कर्मचारी अपनी हाजिरी लगाएं।

निगम में कर्मचारियों की संख्या

- निगम की 20 शाखाओं में नियमित अधिकारी और कर्मचारी - 123

- अनुबंध के आधार पर कर्मचारी - 77

- नियमित सफाई कर्मचारी - 248

- अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मचारी - 472

- नगर सुधार मंडल कार्यालय में कर्मचारी - 20 13 नई बायोमीट्रिक मशीनें मंगवाईं

कर्मचारियों की संख्या के अनुरूप देखा जाए तो सफाई कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। फील्ड में 650 के करीब सफाई कर्मचारी रहते हैं। पूर्व में सफाई दारोगाओं को बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए थे। दारोगाओं को मशीनें उपलब्ध नहीं हो पाई थी। सफाई शाखा की ओर से 24 मशीनों की मांग की गई थी। मौजूदा समय में 13 मशीनें ही सफाई शाखा को मिली है। जिनकी टे¨स्टग का काम चल रहा है। उसके बाद सफाई दारोगाओं को मशीनें दी जाएगी।

कागजों में चल रही हाजिरी

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने छह माह पूर्व ही बायोमीट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के आदेश किए थे। ऐसे में नगर निगम कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई। इस मशीन पर कार्यालय में रहने वाले ही कर्मचारी हाजिरी लगाते हैं। इसके अलावा सभी लाइब्रेरी, फील्ड कर्मचारी, नंदीशाला, नगर सुधार मंडल आदि में काम करने वाले कर्मचारी हाजिरी नहीं लगाते हैं। कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी लगाई जाती है। इनमें बड़ी संख्या अनुबंध के आधार पर लगे कर्मचारियों की है, जो रजिस्टर में हाजिरी लगाते हैं। सभी कर्मचारियों को नियमित बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए है। कर्मचारियों के हाजिरी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने स्वयं निरीक्षण किया है और कर्मचारियों को हाजिरी के प्रति गंभीर होने के आदेश दिए गए हैं। बायोमीट्रिक कुछ मशीनें हमने मंगवाई हैं, जरूरत होगी तो और मंगवाएंगे।

- डा. जयवीर ¨सह यादव, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.