जीजेयू में 80 लैब, सुरक्षा के नाम पर एक में भी सीसीटीवी कैमरा तक नहीं
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षा और रिसर्च क
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग में आधुनिक लैब बनाई गई हैं। सभी लैब पीएचडी स्कॉलर व विद्यार्थियों के लिए देर शाम तक खुली रहती हैं, जिससे रिसर्च स्कॉलर अपनी रिसर्च का काम कर सकें। लेकिन छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से इन लैब में आज तक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। विवि ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सीआइएल लैब का भी विशेष रूप से निर्माण किया है। इस लैब में अन्य विश्वविद्यालयों के रिसर्च स्कॉलर रिसर्च वर्क कर सकते हैं। इसको लेकर उन्हें एक फीस देनी होती है।
सुरक्षा के नाम पर केवल जीजेयू की मुख्य कंप्यूटर लैब में ही कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य किसी लैब में कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसे नजरअंदाज क्यों किया गया है, कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है।
सूत्रों के अनुसार गुजवि के विभिन्न विभागों के अंदर करीब 80 लैब हैं। एक भी लैब में सुरक्षा की ²ष्टि से कैमरे नहीं लगाए गए हैं। सीआइएल लैब के अंदर शोधार्थी से हुई छेड़छाड़ के बाद शिक्षक से लेकर विद्यार्थी तक लैब में कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं।
..
बॉक्स ::: जीजेयू में लगाए गए हैं 108 सीसीटीवी कैमरे जीजेयू में सुरक्षा की ²ष्टि से विवि के सभी गेट, विभाग के मुख्य गेट और परिसर, जीजेयू कैंपस, कैफेटेरिया, शॉ¨पग कॉम्प्लेक्स तक में कैमरे लगाए गए हैं। कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय के अंदर भी कैमरे हैं। अधिकारियों के अनुसार कुल 108 कैमरे लगाए गए हैं। कई गुप्त जगहों पर भी कैमरे लगे हैं, जिससे विवि परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
..
बॉक्स :::
लैब में सीसीटीवी कैमरे जरूरी विवि के अंदर ढाई हजार के करीब यूजी, पीजी और रिसर्च स्कॉलर छात्राएं हैं। विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग के अंदर लैब बनाई गई है। हॉस्टल में सात बजे तक समय होने के कारण छात्राएं व पीएचडी स्कॉलर अपना लैब वर्क करती हैं। ऐसे में लैब में काम करने वाली इन छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी लैब में कैमरे सुरक्षा की ²ष्टि से होना बेहद जरूरी हैं।