बिचपड़ी के 60 परिवारों थामा भाजपा का दामन
हलका के गांव बिचपड़ी के 60 परिवारों ने इनेलो का दामन छोड़कर भा
संवाद सहयोगी, बरवाला : हलका के गांव बिचपड़ी के 60 परिवारों ने इनेलो का दामन छोड़कर भाजपा को समर्थन दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में बिचपड़ी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर धीरू ने बताया कि इस कार्यक्रम में गांव के 60 परिवारों ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया का सम्मान किया। इस मौके पर दलित समाज के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को 92 किलोग्राम लड्डूओं से तोला। भाजपा का दामन थामने वाले परिवारों ने कहा कि इनेलो को वे तीन पीढि़यों से वोट देते आ रहे हैं। परंतु उनका कोई काम नहीं बना है। उन्होंने कहा कि उनके गांव से ही इनेलो के हलका प्रधान सत्यवान बिचपड़ी है। वे वोट लेने तो उनके पास आते हैं। लेकिन काम करवाने के समय हमें भूल जाते हैं। गांव के मनफूल ¨सह, होशियार सिह, सरपंच सुनील भ्याण ने बताया कि जिलाध्यक्ष की सोच व पार्टी की विचारधारा को समझकर भाजपा से जुड़ने का उन्होने संकल्प लिया। बॉक्स
एमपी दुष्यंत चौटाला की ग्रांट नहीं आई काम
सुनील सरपंच ने बताया कि इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से उनके गांव में किसी प्रकार का ग्रांट नहीं लग पाई है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयासों से यहां मुख्यमंत्री की घोषणा के अंर्तगत 3 करोड़ 60 लाख की लागत से पीएचसी का निर्माण, 62 लाख की लागत से बु¨स्टग स्टेशन तथा 35 लाख की लागत से गलियों का निर्माण कार्य हो रहा है। मुख्यंमत्री करवा रहे एक समान विकास कार्य
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही लगभग साढ़े 4 करोड़ की लागत से सरसौद माइनर की मोड¨लग का निर्माण करवाया गया, जिससे सरसौद, बिचपड़ी व जेवरा के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया गया। मुख्यंमत्री मनोहर लाल सभी विधानसभाओं में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं।