51 किलोग्राम भारवर्ग में उमरा के चद्रमोहन ने मारी बाजी
संवाद सहयोगी, हिसार : महाबीर स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ हिसार की ओर से बुधवार को महि
संवाद सहयोगी, हिसार : महाबीर स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ हिसार की ओर से बुधवार को महिला और पुरुषों की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में रतन गुर्जर ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 45 किलोग्राम भारवर्ग में कापड़ों का सन्नी प्रथम, उमरा का रितिक द्वितीय, 48 किलोग्राम भारवर्ग में श्यामसुख का संदीप प्रथम, जुगलान का मनीष द्वितीय, 51 किलोग्राम भारवर्ग में उमरा का चंद्रमोहन प्रथम, हिसार का मनजीत द्वितीय रहा। वहीं 55 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का अंकित प्रथम और विपिन द्वितीय रहा। 60 किलोग्राम भारवर्ग में श्यामसुख का अभिमन्यु प्रथम, उमरा का राहुल द्वितीय रहा। 65 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार का अजय प्रथम, कापड़ो का राजेश द्वितीय रहा। वहीं 71 किलोग्राम भारवर्ग में मिर्चपुर का विजय, 80 किलोग्राम भारवर्ग में सुलतानपुर का सोनू, 92 किलोग्राम भारवर्ग में मिर्चपुर का मोनू, 110 किलोग्राम भारवर्ग में उमरा का मनदीप प्रथम रहा।
वहीं लड़कियों की फ्री स्टाइल के 40 किलोग्राम भारवर्ग में उमरा से स्वीटी प्रथम, सिसाय से नीलम द्वितीय रही। 42 किलोग्राम भारवर्ग में धिकताना की कुसुम प्रथम, रायपुर की चंचल द्वितीय रहा। वहीं 46 किलोग्राम में खेड़ीबर्की की रविना प्रथम व हिसार की ¨पकी द्वितीय रही। 49 किलोग्राम भारवर्ग में उमरा की जिविका प्रथम, सिसाय की दीक्षा द्वितीय रही। 53 किलोग्राम भारवर्ग में सिसाय की पूजा प्रथम, हिसार की अंतिम द्वितीय रही। 57 किलोग्राम भारवर्ग में सिसाय की मुस्कान प्रथम, जुगलान की अनुष्का द्वितीय रही। 61 किलोग्राम भारवर्ग में सिसाय की मनीष प्रथम, भिवानी रोहिल्ला की सीमाक्षी द्वितीय रही। 65 किलोग्राम भारवर्ग में दाहिमा की प्रीति प्रथम व हिसार की भावना द्वितीय रही। 69 किलोग्रमा भारवर्ग में हिसार की रविता प्रथम रही। 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की पूजा प्रथम व चौधरीवास की ज्योति द्वितीय रही।
बॉक्स
हार-जीत तो खेल का हिस्सा है - गुर्जर
मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे रतन गुर्जर ने कहा कि खेल में हार जीत तो खेल का हिस्सा है, परंतु हारने वाले खिलाड़ी को हौसला नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि मेहनत लगन से आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए। महासचिव व सेवानिवृत खेल अधिकारी सुभाष चंद्र सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ी 17 और 18 फरवरी को मिर्चपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधान हवा ¨सह खारिया, कुश्ती कोच रोशनी देवी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी रणधीर नैन, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र, अनिल, प्रदीप, रामनिवास, संजय, संजीव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।