Move to Jagran APP

प्रदेश में सबसे अधिक हिसार में 431 पहुंचा एक्यूआइ, दर्शा रहा गंभीर स्थिति

मौसम में परिवर्तन के कारण सुबह शाम दोनों ही समय ठंडक का लोगों को एहसास हो रहा है। इसके साथ ही मौसम परिवर्तन से कई बीमारियां भी लोगों को चपेट में ले रही हैं। साथ ही बढ़ता स्मॉग मौसम के साथ मिलकर लोगों की सांसों पर पहरा लगा रहा है।

By Pankaj KumarEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:07 PM (IST)
प्रदेश में सबसे अधिक हिसार में 431 पहुंचा एक्यूआइ, दर्शा रहा गंभीर स्थिति
लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बढी चिंता।

हिसार, जेएनएन। प्रदेश में एक दो शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में स्मॉग और वायु प्रदूषण अपने चरम पर है। सभी शहरों में हिसार में सबसे अधिक शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। हिसार में औसत एक्यूआइ 431 माइक्रो ग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया। जिसमें पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 व पीएम 10 मुख्य रूप से बढ़े हुए पाए गए। यह प्रदूषण का गंभीर स्थिति को बयां कर रहा है। यानि स्वस्थ्य लोगों को भी इतने प्रदूषण से दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही कारोना संक्रमितों, दिल के मरीज, बुजुर्ग व बच्चों को विशेष तौर पर घर में ही रहना चाहिए। हैरानी की बात तो यह है कि जानलेवा वायु प्रदूषण होने पर भी प्रशासन ने अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाए हैं। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई विशेष सलाह भी जारी नहीं हुई है।

loksabha election banner

सामान्य से पांच डिग्री घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रात का तापमान

मौसम में परिवर्तन के कारण सुबह सायं दोनों ही समय ठंडक का लोगों को एहसास हो रहा है। इसके साथ ही मौसम परिवर्तन से कई बीमारियां भी लोगों को चपेट में ले रही हैं। इसके साथ ही बढ़ता स्मॉग मौसम के साथ मिलकर लोगों की सांसों पर पहरा लगा रहा है। हिसार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री घटकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 4 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल और धुंध या स्मॉग जैसा मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।

यह है प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स

अंबाला- 275

बहादुरगढ़- 366

बल्लभगढ़- 358

भिवानी- 303

धारूहेड़ा- 376

फरीदाबाद- 337

फतेहाबाद- 398

गुरुग्राम- 367

हिसार- 431

जींद- 388

कैथल- 290

करनाल- 253

कुरुक्षेत्र- 286

मानेसर- 336

रोहतक- 335

पानीपत-  303

सिरसा- 342

सोनीपत- 354

यमुनानगर- 216


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.