Move to Jagran APP

मंडल में एनडीपीएस के 33 केस दर्ज, 39 आरोपित गिरफ्तार

गृह मंत्री के आह्वान पर चलाया गया 9 दिन का विशेष अभियान

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:37 PM (IST)
मंडल में एनडीपीएस के 33 केस दर्ज, 39 आरोपित गिरफ्तार
मंडल में एनडीपीएस के 33 केस दर्ज, 39 आरोपित गिरफ्तार

फोटो - 34 और 35

loksabha election banner

- गृह मंत्री के आह्वान पर चलाया गया 9 दिन का विशेष अभियान

जागरण संवाददाता, हिसार: गृह मंत्री के पुलिस अधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत हिसार मंडल के पांचों जिलों में मादक पदार्थों और अन्य असामाजिक कार्यों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। 11 जनवरी से 19 जनवरी तक चलाए विशेष अभियान के दौरान मादक पदार्थों और जुआ आदि पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता दी गई। आइजी राकेश कुमार आर्य ने मंडल के पांचों जिलों से उक्त अभियान की प्रगति रिपोर्ट तलब कर समीक्षा की। उन्होंने मंडल के पुलिस अधीक्षकों से इस दिशा में कार्य योजना तैयार करने व खुफिया तंत्र को मजबूत करने को कहा है। हिसार मंडल के पांचों जिलों से इस अभियान के लिए 199 पुलिस पार्टियां बनाई गई। गठित पुलिस की टीमों ने उक्त अवधि के दौरान मंडल के विभिन्न 1110 संदिग्ध ठिकानों पर रेड की है। रेड के दौरान हिसार मंडल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 मुकदमे दर्ज कर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जिला पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला हांसी ने दो मुकदमें दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, पुलिस जींद ने एक मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है व सिरसा ने उक्त अवधि में 20 केस दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, फतेहाबाद ने छह केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से मंडल पुलिस ने 750 ग्राम अफीम, 16.5 किलो ग्राम चूरा पोस्त, 83.5 किलोग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस, 1524 ग्राम 324 मिलीग्राम हेरोइन, नशे की गोलियां व 147800 रुपये की नकली करेंसी जब्त की है । आबकारी अधिनियम के तहत मंडल के पांचों जिलों में कुल 184 केस दर्ज हुए और 185 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुआ अधिनियम के तहत हिसार मंडल के पांचों जिलों में 118 केस दर्ज किए व 176 लोगों को उक्त अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.