प्रॉपर्टी टैक्स की 31 फाइलों का हुआ निपटान
जागरण संवाददाता हिसार नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने सार्वजनिक रूप से जनसुनवाई की प्लानिग
जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने सार्वजनिक रूप से जनसुनवाई की प्लानिग की। प्लानिग के तहत नगर निगम प्रशासन की ओर से 103 फाइलों के निपटान का दावा किया गया है। निगम अधिकारी उप निगम आयुक्त (डीएमसी) डा. प्रदीप हुड्डा और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अमन ढांडा ने कहा कि निगम प्रशासन जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का समाधान निरंतर कर रहे हैं। वीरवार को भी आयोजित कैंप में 31 फाइलों का नगर निगम अधिकारियों ने निपटान किया। लोगों को गर्मी व कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शारीरिक दूरी पर कुर्सियां व रस्सी लगाई गई। संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की जनसुनवाई में लोगों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया जाता है। इससे लोगों का निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर और विश्वास बढ़ा है। इसी का परिणाम है कि आज प्रतिदिन प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों की संख्या 200 के आस पास पहुंच गई है।
-----------------
कैश काउंटर बढ़ने से लोगों को मिली राहत
नगर निगम की ई दिशा में कैश काउंटर बढ़ाने के बाद शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सैनिटाइजर करने के बाद लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर तक भेजा जाता है। जहां पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स बिल कम नोटिस अपडेट करने के साथ साथ भरवाया जाता हैं।