स्टेडियम और कालोनी से निगम टीम ने पकड़े 30 बेसहारा पशु
जागरण संवाददाता हिसार शहर का स्टेडियम भी बेसहारा पशुओं से अछूता नहीं है। खेल के
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 06:48 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 06:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर का स्टेडियम भी बेसहारा पशुओं से अछूता नहीं है। खेल के मैदान पर प्रतिदिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों खिलाड़ी खेल अभ्यास करने आते है। उस क्षेत्र में भी बेसहारा पशु पहुंच रहे है। जो कई बार खेल अभ्यास में परेशानी का सबब बन जाते है। ऐसे में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में पशु पकड़ने का कार्य शुरु किया। टीम ने महाबीर स्टेडियम और कालोनी में से 30 बेसहारा पशु पकड़े। टीम ने देर सायं तक शहर में पशु पकड़ो अभियान जारी रखा। मेयर गौतम सरदाना के नेतृत्व में चल रहे अभियान में टीम ने 30 पशुओं में से 10 पशु स्टेडियम में पकड़े। इसके अलावा 20 पशु जाट शिक्षण संस्थान के पास सरकारी कालोनी से बेसहारा पशु पकड़े।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें