स्टेट के लिए : तीसरे दिन हुई 24.2 एमएम बारिश
जागरण संवाददाता हिसार मौसम में लगातार परिवर्तन के साथ तीसरे दिन भी बारिश हुई। वीरवा
जागरण संवाददाता, हिसार :
मौसम में लगातार परिवर्तन के साथ तीसरे दिन भी बारिश हुई। वीरवार तड़के मौसम विभाग ने 24.2 एमएम और तीन दिन तक 124.2 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया। बारिश के कारण किसानों को फायदा हुआ है तो लोगों को दिक्कत हुई। वहीं आने वाले तीन दिन मौसम वैज्ञानिकों ने अभी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन दिन तक बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। तीन दिन से चल रही बारिश के कारण धान उगाने वाले किसानों को लाभ हुआ है। वहीं बारिश शहर के लोगों के लिए आफत बनी हुई है। मौसम में परिवर्तन के कारण तीन दिन में 124.2 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है। इसी प्रकार वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने, उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश परन्तु पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की सम्भावना रहेगी।
सिरसा में नहीं हुई बारिश
फतेहाबाद में 14 एमएम बारिश हुई। फतेहाबाद की राजीव कालोनी मे छत से मलबा गिरने पर महिला घायल।
चरखी दादरी में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
भिवानी : भिवानी में 12 एमएम बारिश हुई, वहीं सिवानी क्षेत्र में 20 एमएम बारिश हुई।
रोहतक : रोहतक में 16 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर में सात सात मकान गिर गए।