Move to Jagran APP

शहर के बाद अब सिविल अस्पताल में सफाई को लेकर हाहाकार, ठेका खत्म होने पर 150 कर्मी हड़ताल पर

जेएनएन, हिसार नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में तो गंदगी फैली ही थी। मगर सिविल अस्प

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 May 2018 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 12:27 PM (IST)
शहर के बाद अब सिविल अस्पताल में सफाई को लेकर हाहाकार, ठेका खत्म होने पर 150 कर्मी हड़ताल पर
शहर के बाद अब सिविल अस्पताल में सफाई को लेकर हाहाकार, ठेका खत्म होने पर 150 कर्मी हड़ताल पर

जेएनएन, हिसार

loksabha election banner

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में तो गंदगी फैली ही थी। मगर सिविल अस्पताल में भी बुधवार को इसी तरह के हालात बन पड़े। जब ठेका खत्म होने पर जब सिविल अस्पताल में आउट सोर्सिग के तहत लिए हुए 150 कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी कर्मचारी एकत्रित हो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने में जुट गए। इसके बाद कर्मचारी चाय की कैंटीन की बाहर बैठकर रोष जताने लगे। काफी देर तक इसी तरह के हालात अस्पताल परिसर में बने रहे। मगर अब अस्पताल ठेकेदार और कर्मचारियों के इस फैसले से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। सफाई न होने के चलते अस्पताल परिसर में गर्मी फैल गई तो वहीं रजिस्ट्रेशन स्लिप नहीं काटे जाने से लोगों की भीड़ जमा रही। कारपेंटर, ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय, सिक्योरिटी गार्ड और राजमिस्त्री और अन्य पदों पर पदस्थ कर्मचारियों के काम न करने क चलते अस्पताल की व्यवस्था डावांडोल हो गई। कर्मचारियों ने कहा जब तक उन्हें वापस काम पर नहीं रखा जाता तब तक वो काम नहीं करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे। एसोसिएशन सोना देवी ने कहा कि हर साल उनके साथ इसी तरह ही किया जाता है। वो अस्पताल में काम करते हैं और उन्हें नया ठेकेदार बाहर बाहर का रास्ता दिखा देता है।

गौरतलब है कि कच्चे कर्मचारियों को काम पर न रखे जाने से सिविल अस्पताल का काम बुरी तरह बिखर जाता है। रोजाना सिविल अस्पताल में करीबन 1500 की संख्या में मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं। कच्चे कर्मचारी न होने से रजिस्ट्रेशन से लेकर सफाई और अन्य काम रूक जाते हैं। इन कर्मचारियों को वेतन न मिलने के चलते पहले भी कई प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अब सफाई नहीं होने से अस्पताल परिसर में संक्रमण भी फैल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.