खेत-मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
संवाद सहयोगी हांसी अखिल भारतीय खेत-मजदूर यूनियन ने हड़ताल में शामिल होकर राष्ट्रपति के न
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 02:30 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी : अखिल भारतीय खेत-मजदूर यूनियन ने हड़ताल में शामिल होकर राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसान खेतीहर मजदूरों के आह्वान पर हांसी व नारनौंद में पूर्ण ग्रामीण बंद रहा जिन्होंने शहर में न आकर अपना विरोध जताया। खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामअवतार सुलचानी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विभागों का निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथों देश की नवरत्न संस्थाओं को लुटवा रही है। हड़ताल में महिला नेता आशा खन्ना, कर्मचारी नेता सुरेंद्र यादव, ऋषिकेश ढांडा, विकास चन्दा, विद्या भाटला, सुशीला, सन्नीपाल, महेंद्र सिंह, राजबाला, दयानंद ढाणी केन्दू, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें