Move to Jagran APP

हांसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 10 प्राचार्यों को मिला बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड

संवाद सहयोगी हांसी सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से हांसी क्षेत्र के विभिन्न स्

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 06:38 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 06:38 AM (IST)
हांसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 10 प्राचार्यों को मिला बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड
हांसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 10 प्राचार्यों को मिला बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड

संवाद सहयोगी, हांसी : सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से हांसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 10 प्राचार्यों को बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड से नवाजा गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान ने संयुक्त रूप से की। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा व अति विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत सिंह ने शिरकत की।

loksabha election banner

राह क्लब हांसी के अध्यक्ष डा. योगेश चोपड़ा ने बताया कि हांसी क्षेत्र के श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार घनघस, एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विनीता सिंह, हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अनिल कुमार, सेंट ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य सतीश वर्मा, एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्कूल सिसाय के प्राचार्य अंकित तायल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, संस्कृति मॉडल स्कूल सिसाय के प्राचार्य दर्शन सिंह बेरवाल, राजकीय विद्यालय मदनहेड़ी के प्राचार्य तेलुराम, एनआरएम गढ़ी के प्राचार्य दलबीर यादव व राजकीय विद्यालय भाटोल खरखड़ा के प्राचार्य रणधीर सिंह को राह संस्था की तरफ से बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.