खोखा गांव में पंचायत की जमीन के विवाद में 10 घायल
जागरण संवाददाता हिसार गांव खोखा में पंचायती जमीन को लेकर हुए दो गुटों के विवाद में दस ल
जागरण संवाददाता, हिसार: गांव खोखा में पंचायती जमीन को लेकर हुए दो गुटों के विवाद में दस लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमीन पर कब्जे करने के आरोप लगाए हैं। अभी पुलिस के पास एक पार्टी ने बयान दर्ज करवाए हैं।
पुलिस के अनुसार खोखा गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पार्टियां आरोप लगा रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों पार्टी के लोग आमने-सामने हो गए और झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पार्टी के 48 वर्षीय के बलवान, 38 वर्षीय के विजय, 35 वर्षीय कुलदीप, 22 वर्षीय भगत सिंह को चोट आई है। इसी प्रकार दूसरे गुट में 21 वर्षीय हर्ष, 30 वर्षीय सुखविद्र, 33 वर्षीय नरेंद्र, 50 वर्षीय फूल, 40 वर्षीय कविता, 50 वर्षीय धूप सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।