पीजी में रह रहे युवक ने आत्महत्या की
गांव वजीरपुर में पीजी में रह रहे अशोक नामक युवक ने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अशोक मानेसर स्थित कंपनी में कार्यरत था।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:19 PM (IST)
संस, फरुखनगर (गुरुग्राम): गांव वजीरपुर में पीजी में रह रहे अशोक नामक युवक ने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अशोक मानेसर स्थित कंपनी में कार्यरत था। वह सुबह दस बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पीजी में खाना बनाने वाले युवक ने खिड़की से झांककर देखा तो अशोक पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक के स्वजन को सूचना दी। अशोक हिसार जिले के गांव साहूवाल का रहने वाला था। शाम को स्वजन गुरुग्राम पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अशोक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें