रात का पारा लुढ़का, दिन की तपिश भी घटी
रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह व रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:00 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह व रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है, जिससे मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास झूल रहा है। नमी होने के कारण सुबह के समय स्माग छाने लगा है, जिसके कारण ²श्यता भी प्रभावित हो रही है। 4 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें