Move to Jagran APP

मतदाता वॉकाथॉन का हुआ आयोजन

मतदान लोकतंत्र के लिए जरूरी है। चुनाव आयोग की मुहिम को नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं का साथ मिल गया है। इसके लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से रविवार सुबह कमला नेहरू पार्क में मतदाता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 07:46 PM (IST)
मतदाता वॉकाथॉन का हुआ आयोजन
मतदाता वॉकाथॉन का हुआ आयोजन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मतदान लोकतंत्र के लिए जरूरी है। चुनाव आयोग की मुहिम को नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं का साथ मिल गया है। इसके लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से रविवार सुबह कमला नेहरू पार्क में मतदाता वॉकाथान का आयोजन किया गया। इसमें शहर भर के लोगों ने भाग लेकर दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी की आहूति जरूरी है। लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए वोट करें। सभी जरूरी कार्यों को छोड़कर परिवार के साथ मतदान करने जाएं। मतदान से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें। शहर में मतदान बढ़ाने के लिए नगर निगम और बुलंद आवाज संस्था की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई। इसमें निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को दर्शाती लघु नाटिका पेश की।

इसके बाद योग सहित अन्य कार्यक्रमों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ईवीएम से वोट की प्रक्रिया भी लोगों को समझाई गई। निगम आयुक्त यशपाल यादव ने जीआइए के अध्यक्ष जेएन मंगला, गौरव अंतिल, एनडी वशिष्ठ सहित पार्षदों के साथ पार्क में वॉक की। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान पार्षद कुलदीप बोहरा, आरएस राठी, अनूप, ब्रह्म यादव सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.