Move to Jagran APP

विविध गतिविधियां: कांग्रेस ने छिपाया इतिहास: अम्मू्

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस की सेना के वीर सैनिकों के स्वजन को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:28 PM (IST)
विविध गतिविधियां: कांग्रेस ने छिपाया इतिहास: अम्मू्
विविध गतिविधियां: कांग्रेस ने छिपाया इतिहास: अम्मू्

संवाद सहयोगी, सोहना: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस की सेना के वीर सैनिकों के स्वजन को सम्मानित किया गया। नेताजी की फौज के स्वतंत्रता सेनानी विशंभर के पुत्र जयकरन, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र रामेश्वर, अजयराम के पुत्र संतराम, दमदमा से मन्तराम के बड़े पुत्र रणबीर को उनके पूर्वजों के बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि वर्षों बाद इतिहास सामने आया है। इसके अलावा खेडला, दोहला, सोहना के वार्ड 16,17,18, 19 सहित कई कालोनियों सहित सोहना मंडल में 40 जगहों पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव चुघ, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गोयल, पूर्व पार्षद हरीश नंदा, पार्षद मुकेश सैनी, पूर्व उप चेयरमैन सरदार रतन सिंह, पार्षद विक्की लठ, महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी मीनाक्षी रंजन, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बिमला राघव, उपाध्यक्ष रेखा रानी, सचिव पूनम खटाना आइटी सैल प्रमुख पुष्पा देवी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजपाल सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया

वि., गुरुग्राम: सेक्टर चार स्थित सामुदायिक भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, भाजपा हरियाणा कार्यालय निर्माण प्रमुख हरविद्र कोहली मुख्य अतिथि रहे। इसमें स्वतंत्रता सेनानी गोपाल दास बांगिया की धर्मपत्नी सुदेश रानी बांगिया समेत उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। वार्ड नंबर-15 की पार्षद सीमा पाहूजा ने युवाओं से आग्रह किया कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से देशप्रेम की सीख लें।

नेताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वि., गुरुग्राम: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर के नेतृत्व में एकजुट होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। चेयरमैन पंकज डावर ने सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वह सुभाष चंद्र बोस के पदचिन्हों पर चलते हुए देश को विकास की राह पर ले जाएंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया, अशोक भास्कर, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, अमित कोचर, भारत मदान, प्रियंका राजपूत, योगिदर समसपुर, जितेंद्र बेरवाल, भीमसैन किरबत, आरती शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

वार्ड 10 में नेताजी की जयंती मनाई

वि., गुरुग्राम: वार्ड-10 के पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी और पार्षद शीतल बागड़ी के लक्ष्मण विहार स्थित कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी और सह संयोजक तथा दयानंद मंडल सचिव नीरा राजपूत की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण नमन किया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश रोहिल्ला ने कहा कि देश नेताजी के योगदान को कभी देश भुला नहीं सकता। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिदर कटारिया, होशियार सिंह, अनिल कुमार, सोमदत्त जांगड़ा, दीपक शर्मा, एलसी चोपड़ा, प्रशांत सिन्हा, परमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास वशिष्ठ, पतराम जांगड़ा, विष्णु शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.