ट्यूलिप सोसायटी के पास लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप व्हाइट सोसायटी के साथ लगे कूड़े के ढेर से यहां रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि न तो कोई पार्षद सुनवाई करता है और न ही निगम के अधिकारी इस और कोई ध्यान देते हैं। पहले एक बार नगर निगम ने इस सोसायटी के पास कूड़ा डंपिग करना शुरू कर दिया था। तब लोगों ने इसका विरोध किया। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह से भी लोगों ने इसकी शिकायत की थी। तब आनन-फानन में नगर निगम ने यहां से कूड़े के ढेर हटा लिया था। अब फिर से ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी के साथ कूड़े के ढेर लगे है। इस बार चुनाव में यह भी मुद्दा रहेगा। यहां भी काफी वोटर हैं। लोगों का कहना है कि कोई भी सरकार हो अगर काम नहीं होगा तो फिर वोट देने से पहले सोचना होगा।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप व्हाइट सोसायटी के साथ लगे कूड़े के ढेर से यहां रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि न तो कोई पार्षद सुनवाई करता है और न ही निगम के अधिकारी इस और कोई ध्यान देते हैं।
पहले एक बार नगर निगम ने इस सोसायटी के पास कूड़ा डंपिंग करना शुरू कर दिया था। तब लोगों ने इसका विरोध किया। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह से भी लोगों ने इसकी शिकायत की थी। तब आनन-फानन में नगर निगम ने यहां से कूड़े का ढेर हटा लिया था। अब फिर से ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी के साथ कूड़े के ढेर लगे हैं। इस बार चुनाव में यह भी मुद्दा रहेगा। यहां भी काफी वोटर हैं। लोगों का कहना है कि कोई भी सरकार हो अगर काम नहीं होगा तो फिर वोट देने से पहले सोचना होगा। सोसायटी पास कूड़े के ढेर से बदबू आती रहती है जिससे यहां रहना मुश्किल हो गया है। गंदगी में पनप रहे मक्खी-मच्छरों से बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।
- संजीव बुद्धिराजा सोसायटी के पास लगे कूड़े के ढेर के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चुनाव प्रत्याशी भी यहां आते रहते हैं लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
-कांति भट्ट कूड़े के ढेर में घुमंतू पशु मुंह मारते रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
- सुमित आहूजा सोसायटी के लोगों का कूड़े के ढेर से आने वाली दुर्गध ने जीना दूभर कर दिया है। निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है।
- मंजू गुप्ता नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सोसायटी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी मनमानी करते हैं। कभी आते हैं और कभी नहीं आते हैं।
-संजीव सिंह