Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी भवन परिसर में बनाया तिरंगा पार्क

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन के तिरंगा पार्क तैयार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 07:35 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी भवन परिसर में बनाया तिरंगा पार्क
स्वतंत्रता सेनानी भवन परिसर में बनाया तिरंगा पार्क

जासं, गुरुग्राम: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन के तिरंगा पार्क तैयार किया गया है। इसे शुक्रवार को आमजन के लिए खोला जाएगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया प्रशासनिक पहल और लोगों की जागरूकता के कारण हर घर तिरंगा अभियान निरंतर जोर पकड़ रहा है। जिले में 13 से 15 अगस्त चलने तक चलने वाले घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर सहयोग कर रही हैं। स्वतंत्रता सेनानी भवन के परिसर में 12 फुट ऊंचाई के 75 राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा पार्क बनाया गया है।

loksabha election banner

वि, गुरुग्राम: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सेक्टर-पांच स्थित जिऑन कान्वेंट स्कूल की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्कूल परिसर से निकल कर सेक्टर-चार-सात होते हुए स्कूल परिसर में गई। स्कूल की प्राचार्या स्नेहलता शर्मा की विशेष भागीदारी रही। उन्होंने विद्यार्थियों को हर तिरंगा अभियान के विषय में जानकारी दी। कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष को लेकर देश में भारी उत्साह का वातावरण है। स्कूल परिसर ने निकली यह तिरंगा यात्रा हर विद्यार्थी और स्टाफ के लिए यादगार रहेगा।

शारदा इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता हुई

शारदा इंटरनेशनल स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश की उपलब्धियों का प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। इसके अलावा देशभक्ति कविता-पाठ, गायन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.