हाईवे पर गिरा पेड़, हादसा टला
संवाद सहयोगी, फरुखनगर: स्टेट हाईवे पर करीब दो बजे विशालकाय वृक्ष का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर जाने से या
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 06:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरुखनगर: स्टेट हाईवे पर करीब दो बजे विशालकाय वृक्ष का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। हालांकि पेड़ की शाखों की चपेट में कोई वाहन नहीं आया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाइवे पर टहनी गिरने से करीब एक घंटा तक वाहनों के पहिये थम गए और जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों, आस-पास के दुकानदारों व ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल पेड़ को हटाया जिससे यातायात सुचारु हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें