भूप सिंह नगर विवाद में तीसरा वीडियो वायरल
गुरुग्राम जिले के भूप सिंह नगर मारपीट मामले में बुधवार को तीसरा वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले इस मामले में दो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है। उधर पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एक आरोपित को पकड़ जेल भेज दिया। दस आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। भोंडसी थाना क्षेत्र के भूप सिंह नगर में होली के दिन दो गुटों में हुई मारपीट में रोज नई-नई वीडियो वायरल हो रही है।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): भूप सिंह नगर मारपीट मामले में बुधवार को तीसरा वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले इस मामले में दो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है। उधर, पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एक आरोपित को पकड़ जेल भेज दिया। दस आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। भोंडसी थाना क्षेत्र के भूप सिंह नगर में होली के दिन दो गुटों में हुई मारपीट में रोज नई-नई वीडियो वायरल हो रही है। सबसे पहले जो वीडियो वायरल हुआ। उसमें भूप सिंह नगर के एक मकान में घुसकर कुछ युवक एक परिवार के लोगों को बेरहमी से पीट रहे हैं। महिलाएं बचाने के लिए गुहार लगा रही है। वहीं इस वीडियो में एक महिला हमलावर पर पत्थर बरसाते व गाली गलौज करते हुए सुनाई पड़ रही है। दूसरा वीडियो नया गांव की महिलाओं का बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नया गांव की कुछ महिलाएं पुलिस प्रशासन पर परिवार के लोग और महिलाओं को बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रही है। यह महिलाएं जनप्रतिनिधियों सरपंच व पार्षद पर भी भूप सिंह नगर के लोगों का साथ देने की बात कर रही है। उनका साथ न देने पर वोट ना देने की बात भी इस वीडियो में महिलाएं कहती सुनाई दे रही है। तीसरा वीडियो आज एक आरोपित का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक के सिर व हाथों में पट्टी बंधी हुई है। वह कह रहा है कि पहले भूप सिंह नगर के युवकों ने उस पर बैट और चाकुओं से हमला किया। उसके सिर में 12 टांके और हाथ में दो जगह चार चार टांके लगे हुए हैं। पुलिस हमारे साथ जो हुआ उसे नहीं देख रही है।