Move to Jagran APP

तिरंगा रैली निकालकर लोगों को दिया हर घर झंडा फहराने का संदेश

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अब ग्रामीण भी आगे आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:27 PM (IST)
तिरंगा रैली निकालकर लोगों को दिया हर घर झंडा फहराने का संदेश
तिरंगा रैली निकालकर लोगों को दिया हर घर झंडा फहराने का संदेश

संवाद सहयोगी, पटौदी: आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अब ग्रामीण भी आगे आ रहे हैं। गांव-गांव तिरंगा रैली निकाली गई। लोगों ने अपने घर में तिरंगा लगाने का भी आरंभ कर दिया है। राव राम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी खेमू वाली के विद्यार्थियों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर जागरूक किया। विद्यालय के चेयरमैन डा. सतीश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय से रवाना किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जयकारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली जो आस पास के कई गांवों तक पहुंची। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक तथा अन्य स्टाफ के लोग भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

इधर शुक्रवार सांय पटौदी के गांव भोड़ाकलां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को हर घर तथा हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। तिरंगा रैली में पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेहर सिंह गांधी, निवर्तमान जिला पार्षद सुशील चौहान, ग्राम के सरपंच यजुवेंद्र गोगली, पटौदी विधानसभा के तिरंगा यात्रा के प्रभारी प्रदीप जैलदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान शीलू, सरजीत चौहान, धर्मेंद्र यादव, धनेश रूस्तगी, प्रो. जेपीएस चौहान, राकी राव, राजेश चौहान, प्रताप, अनिल भदौरिया, शैलेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

आज मानेसर में फहराया जाएगा 120 फुट ऊंचा तिरंगा

जासं, मानेसर: मानेसर में आइएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव की तरफ से 120 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। यह झंडा रविवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह फहराएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। पवन यादव ने बताया कि मानेसर स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.