Move to Jagran APP

छठ पर्व: नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, आज होगा खरना

पूर्वांचल में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। छठ मइया की महिमा का गुणगान करने को अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 06:28 PM (IST)
छठ पर्व: नहाय-खाय के साथ छठ  शुरू, आज होगा खरना
छठ पर्व: नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, आज होगा खरना

महावीर यादव, गुरुग्राम

loksabha election banner

पूर्वांचल में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। छठ मइया की महिमा का गुणगान करने को अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। भोजपुरी लोक गायक पूर्वांचली छटा बिखेर शहर को छठ गीतों से सराबोर करेंगे। कई भोजपुरी कलाकार कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। मंगलवार को खरना होगा। बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बुधवार को पूर्वांचल समाज के लोगों के बीच छठी मइया की पूजा करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने छठ पर्व की तैयारियों के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। भोजपुरी लोक कलाकार बिखेरेंगे छठ की छटा

छठ पूजा के पावन पर्व पर छठी मइया के गुणगान के लिए कई बड़े भोजपुरी लोक कलाकार शहर में पहुंच रहे हैं। छह स्थानों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शक्ति पार्क खांडसा रोड पर छठ पर्व के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और पूर्वांचल समाज के लोग इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जुटे हुए हैं। शक्ति पार्क में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

इसके अलावा ओम विहार (धर्म कालोनी) में भोजपुरी लोक गायक आलोक कुमार, पूनम पांडे, स्मिता सिंह, ज्योति रघुवंशी, किरण कश्यप, साथी उमेश व राजू राज अपनी सुरीली आवाज से छठी मईया का गुणगान करेंगे। सरस्वती एनक्लेव में भुटेली पांडे, अंजलि त्रिपाठी व कमलेश सिंह रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बसई तालाब, गढ़ी हरसरू शीतला माता पार्किंग में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। न्यू पालम विहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकार संतोष, पूनम भारद्वाज व अरुण पांडे शिरकत करेंगे।

वाट्सएप ग्रुप बनाकर किया जा रहा है तालमेल

नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर 14 घाटों का निर्माण किया है। इन घाटों पर पानी उपलब्ध कराने से लेकर, साफ-सफाई और मोबाइल टायलेट, स्ट्रीट लाइट आदि का प्रबंध भी नगर निगम ने किया है। महापर्व की पूरी व्यवस्था देखने के लिए नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जोन-वन के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसी भी घाट पर किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसके लिए नगर निगम ने कार्यकारी अभियंता स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।

नोडल अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छठ महापर्व की व्यवस्था में जुटे सभी अधिकारियों के साथ पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। पूर्वांचल समाज के लोगों को घाट पर किसी सामान की कमी नजर आती है तो वह वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। व्यवस्था में जुटे सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर समीक्षा की गई। सभी घाट पर व्यवस्था बेहतर चल रही है। परिवार ने एक साथ भोजन कर मनाया नहाय-खाय

लोक आस्था के महापर्व की सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई। परंपरागत रीति-रवाजों के साथ पूर्वांचल के लोगों ने अपने अपने घरों में सात्विक भोजन बनाया। इस भोजन में चने की दाल, चावल, घीया की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी, पकोड़े, धनिया की चटनी, पापड़ बनाया जाता है। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। परिवार की महिला व्रती ने भी परिवार के सभी सदस्यों के साथ भोजन किया। व्रती महिला तीन दिन तक अन्नजल ग्रहण किए बिना ही 11 नवंबर को उगते सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने बाद भोजन ग्रहण करेगी।

घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में है। जिन घाटों पर पानी उपलब्ध नहीं है। वहां पानी भरने की तैयारी की जा रही है। सभी पूर्वांचल के साथी व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

रणधीर राय, अध्यक्ष, जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच सूर्यदेव मंदिर छठ घाट पर साफ सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। पूर्वांचल समाज के लोग तो व्यवस्था में जुटे ही हैं। स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी मिलजुल कर तैयारी कर रहे हैं।

संजीव सिंह, सचिव, छठ पूजा समिति, न्यू पालम विहार छठ पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से भी खूब सहयोग मिल रहा है। नगर निगम में घाट पर सभी व्यवस्था कर दी हैं। छठ महापर्व को लेकर सभी उत्साहित हैं।

तारकेश्वर राय, सरस्वती एनक्लेव अस्ताचलगामी व सूर्योदय के समय सभी श्रद्धालु सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देंगे। इसके लिए घाट पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। छठ के मौके पर भोजपुरी लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सुनील सिन्हा, गढ़ी हरसरू छठ मइया की पूजा के लिए शहर में जहां पर घाट बनाए गए हैं। सभी पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम भी पानी के टैंकर, मोबाइल टायलेट से लेकर साफ सफाई के लिए कर्मचारी उपलब्ध करा रहा है।

सत्येंद्र सिंह, अध्यक्ष, प्रवासी एकता मंच लोक आस्था का महापर्व छठ अब केवल पूर्वांचल का ही नहीं बल्कि देशभर का त्योहार हो गया है। इस पर्व को लेकर शहर में अलग ही छटा बिखरी हुई है। हम सब सहयोग में जुटे हैं।

गार्गी कक्कड़, जिला अध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.