Move to Jagran APP

गुरुग्राम के लड़के व रोहतक की लड़कियां चैंपियन

जागरण संवाददाता गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम में खेली गई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता क

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 06:22 PM (IST)
गुरुग्राम के लड़के व रोहतक की लड़कियां चैंपियन
गुरुग्राम के लड़के व रोहतक की लड़कियां चैंपियन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नेहरू स्टेडियम में खेली गई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में गुरुग्राम और लड़कियों के वर्ग में रोहतक टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 498 से अधिक योग प्रतिभागी लड़के व लड़कियां हिस्सा ले रही थीं। इनमें 250 लड़के व 248 लड़कियां शामिल थीं। समापन मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुधीर सिगला ने विजेता खिलाड़ियों पुरस्कार वितरण किए।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है जिसके माध्यम से हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को उत्कृष्टता के स्तर पर ले जा सकते हैं। हमारे समाज में यह अक्सर लोगों को कहते सुना जा सकता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है। इसलिए सभी को योग अपना चाहिए। यह स्वस्थ भारत के किए अति आवश्यक है।

तीन दिन चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों व योग मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के बीच एक से बढ़कर एक योगासनों व योग मुद्राओं प्रदर्शन देखने का मिला। इस मौके पर खेल विभाग की सहायक निदेशक लक्ष्मी पंत व डीएसओ जेजी बनर्जी, हाकी प्रशिक्षक अशोक कुमार और प्रशिक्षक भगवत, कुलवंत सिंह, ललित कुमार, आलिया खान, सुनील नडानी, मिनाक्षी सैनी, कविता सैनी, रविद्र, संदीप कुमार, अजीत, मीनाक्षी वर्मा, सुमन और अन्य प्रदेश भर से आए प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

12 से 15 आयु वर्ग (लड़कियां)

नाम पदक जिला

वैदिका प्रथम रोहतक

सृष्टि द्वितीय फरीदाबाद

सुनिधि तृतीय फरीदाबाद 15 से 19 आयु वर्ग (लड़कियां)

कैफी प्रथम रोहतक

कोमल द्वितीय पलवल

काजल तृतीय रोहतक 15 से 19 आयु वर्ग (लड़के)

हरीश प्रथम भिवानी

रिषभ द्वितीय फरीदाबाद

हितेश तृतीय फरीदाबाद

लड़कियों के वर्ग में

रितिका प्रथम रोहतक

प्रोमिला द्वितीय हिसार

अंजली तृतीय पानीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.