खेल नर्सरी के लिए करें आवेदन: राज यादव
जिन स्कूलों और खेल अकादमी ने खेल विभाग से खेल नर्सरी लेनी है वह अपना आवेदन बीस जनवरी 2022 से पहले कर दें।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 07:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :
जिन स्कूलों और खेल अकादमी ने खेल विभाग से खेल नर्सरी लेनी है वह अपना आवेदन बीस जनवरी 2022 से पहले कर दें। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कहा कि खेल नर्सरी में आठ से 14 और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें लड़के और लड़कियों की खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज ने कहा कि आवेदन वही कर सकता है जिस के पास उस खेल की सुविधा है। इसमें सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल और खेल अकादमी आवेदन कर सकता है। खेल विभाग आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को हर माह 1500 और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये देगा। प्रशिक्षण को भी विभाग तनख्वाह देगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें