Move to Jagran APP

जिस हॉकी टर्फ पर खेलते थे मंत्री, आज उसे बदलवाने की जिम्मेदारी

प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह जिस हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर कभी खेलते थे वह एस्ट्रोटर्फ आज खराब हालात में है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:15 AM (IST)
जिस हॉकी टर्फ पर खेलते थे मंत्री, आज उसे बदलवाने की जिम्मेदारी
जिस हॉकी टर्फ पर खेलते थे मंत्री, आज उसे बदलवाने की जिम्मेदारी

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

loksabha election banner

प्रदेश के नए खेल मंत्री संदीप सिंह जिस हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर कभी खेलते थे, वह एस्ट्रोटर्फ आज बर्बाद हाल में है। भारत के प्रसिद्ध ड्रैग फ्लिकर रहे भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के खेल मंत्री बनने पर गुरुग्राम के हॉकी खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा खुशी हुई है। खिलाड़ियों को मंत्री से आशा है, वर्षों की मांग अब पूरी होगी। जिस मांग को पूर्व में नहीं सुना गया, आज उस आवाज को संदीप सुनेंगे।

नेहरू स्टेडियम में 2003-04 में प्रदेश का पहला हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाया था। पिछले कई सालों से खराब टर्फ को बदलवाने के लिए वर्षों से खिलाड़ी मांग कर रहे हैं। वर्ष 2008-09 से खिलाड़ियों की लगातार मांग रही है कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ बदला जाए लेकिन खिलाड़ियों को सरकारों से आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। पूर्व अंतरराष्ट्रीय व प्रशिक्षक रहे फूल कुमार का कहना है कि 2010, 11, 12 में जब संदीप सिंह यहां खेलने आते थे तब भी वह नए टर्फ की मांग करते रहे हैं, लेकिन नया टर्फ नहीं लग सका।

- एक दशक में प्रदेश में लगे कई हॉकी टर्फ

2005 में कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाया था और आज दोबारा शाहबाद में नया टर्फ लगाने का काम चल रहा है। जबकि गुरुग्राम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ तो पहले ही खराब हो चुका था। क्योंकि टर्फ पर बारिश होने के बाद जलभराव होता रहा है। जिसके कारण हॉकी एस्ट्रोटर्फ वर्षों पहले ही खराब हो गया।

-

संदीप सिंह यहां कई बार खेले हैं। हॉकी खिलाड़ियों की परेशानी को समझेंगे और उस ग्राउंड पर ध्यान देंगे, जिसपर कभी देश के दिग्गज खिलाड़ी खेलते थे। अब हमें ²ढ़ विश्वास है कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ अब बदला जाएगा।

सागर सैनी, हॉकी खिलाड़ी

--------

एक राजनेता से कोई आशा नहीं है लेकिन एक खिलाड़ी से बड़ी आशा है। उनके खेल मंत्री बनने की गुरुग्राम के हॉकी खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा खुशी हुई है क्योंकि वह यहां पर खेलते रहे हैं और आज वहीं टर्फ खराब हो रखा है। विश्वास है कि सिंह वर्षों की मांग पर ध्यान देंगे।

राहुल, हॉकी खिलाड़ी

-----

मेरी अपील है खेल मंत्री से कि जिस एस्ट्रोटर्फ पर वह स्वयं खेलते रहे हैं आज उनके मंत्रालय का पहला काम गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम हॉकी एस्ट्रोटर्फ को नया लगाने का हो।

भूपेंद्र सिंह, हॉकी खिलाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.