लड़की पहलवानों ने जीती ट्रॉफी
लड़कों के ग्रीको रोमन इवेंट में ट्रॉफी जीतने के बाद हरियाणा की लड़की पहलवानों ने भी ट्राफी जीती। ओडिशा में खेली जा रही लड़कों के वर्ग की 3
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लड़कों के ग्रीको रोमन इवेंट में ट्रॉफी जीतने के बाद हरियाणा की लड़की पहलवानों ने भी ट्राफी जीती। ओडिशा में खेली जा रही लड़कों के वर्ग की 38वीं फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल और 22वीं लड़कियों की सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को लड़कियों के मुकाबले हुए थे और 15 पदक जीतकर हरियाणा चैंपियन बना। 235 अंक लाकर हरियाणा चैंपियन बना और 151 अंक पर महाराष्ट्र द्वितीय व 142 अंक पर साई टीम तृतीय रही। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से 60 पहलवानों का दल भाग ले रहे हैं और सोमवार को ग्रीको रोमन इवेंट के मुकाबले हरियाणा पहलवानों ने 13 पदकों के साथ ग्रीको रोमन इवेंट में ट्रॉफी हासिल की थी। पदक विजेता
40 किग्रा वर्ग में कोमल ने स्वर्ण पदक और 43 में स्वीटी ने स्वर्ण पदक पदक जीता। 46 में हन्नी कुमारी स्वर्ण और शीतल ने कांस्य पदक जीता। 49 में अंतिम ने स्वर्ण पदक और ¨पकी ने कांस्य पदक जीता। 53 में निशु ने रजत और 57 में प्रियंका ने स्वर्ण व जीविका ने कांस्य पदक हासिल किया। 61 में आरजू ने स्वर्ण व ईशा ने कांस्य पर जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। 56 में स्नेह ने रजत और 69 में रितिका ने रजत और 73 किग्रा वर्ग में भुमी ने स्वर्ण पदक व ¨बदु ने कांस्य पदक हासिल किया।