शिबू सोरेन को मिली अस्पताल से छुट्टी
कोरोना संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को रविवार दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
जासं, गुरुग्राम: कोरोना संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को रविवार दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह 26 अगस्त को यहां भर्ती हुए थे। इलाज के बाद उनकी दो बार कोरोना जांच की गई और दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्हें अब सांस लेने में भी कोई परेशानी नहीं है।
दरअसल सोरेन कोरोना संक्रमित होने के बाद 24 अगस्त को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बाद में स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। शुक्रवार को अलग-अलग बीमारी संबंधी जांच की गई और सभी रिपोर्ट सामान्य आईं। उनका इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की टीम कर रही थी।