आत्मनिर्भरता ही देश की तरक्की का आधार: संजय
सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से दोपहर दो बजे वर्चुअल संवाद आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सोहना: सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से दोपहर दो बजे वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में लोगों से जुड़कर सोहना विधायक संजय सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाया। पार्टी के जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। संवाद कार्यक्रम में भाजपा के 115 कार्यकताओं ने भाग लिया।
विधायक संजय सिंह ने कहा प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल नजर आ रहा है। कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार ने जनसेवा के कार्य को बढ़ावा दिया। बुनियादी सुविधाओं को लेकर लेकर सरकार गंभीर है। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बताया कि इस कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की जिस तरह सेवा की है वह काबिलेतारीफ है। जन संवाद में सोहना विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के प्रभारी मौजूद रहे।