निर्विरोध चुनी गई सेक्टर-9ए आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी
जासं गुरुग्राम सेक्टर-9ए की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 06:25 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-9ए की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई है। अध्यक्ष पद पर विनोद अरोड़ा को चुना गया, जबकि ललित सूरज भोला को महासचिव चुना गया। इस टीम को लगातार दूसरी बार चुना गया है।
नवनिर्वाचित महासचिव ललित सूरज भोला ने बताया कि पिछले चुनाव में भी लोगों ने उनकी टीम को चुना था। बेहतर काम की बदौलत इस बार सेक्टर निवासियों ने उनकी टीम को निर्विरोध चुन लिया। सेक्टर 9ए आरडब्ल्यूए के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई भी टीम निर्विरोध चुनी गई है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रुपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पीएन कपूर, ऑडिटर राकेश शर्मा और संयुक्त सचिव के लिए एसएन सिमल्टी को चुना गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें