सतीश कुमार मित्तल ने अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन का दौरा किया
हरियाणा मानव आयोग के अध्यक्ष न्यायधीशसतीश कुमार मित्तल ने बंधवाड़ी गाँव स्थित दि अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के अनाथ वृद्ध आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सब-रजिस्ट्रार एससी गोयल व रेड क्रॉस सचिव श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने संस्था में रह रहे सभी लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। संस्था के संस्थापक व प्रधान रवि कालरा ने बताया की संस्था में 500 लोग रहते हैं ।
जासं, गुरुग्राम : हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सतीश कुमार मित्तल ने बंधवाड़ी गांव स्थित दि अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के वृद्ध आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सब-रजिस्ट्रार एससी गोयल व रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने संस्था में रह रहे सभी लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
संस्था के संस्थापक व प्रधान रवि कालरा ने बताया की संस्था में 500 लोग रहते हैं, जिन्हें विभिन्न राज्यों की पुलिस, विभिन्न न्यायलय व सरकारी अस्पतालों के द्वारा संस्था में भर्ती करवाया जाता है। संस्था में सभी लोगों के लिए रहना, खाना, चिकित्सा व रोजमर्रा की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कारवाई जाती हैं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से सरकारी जमीन संस्था को उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि संस्था पिछले दस वर्षों से सरकारी जमीन के अलॉटमेंट के लिए सरकारी विभागों में चक्कर काट रही है। सरकारी जमीन मिलने पर इसमें अस्पताल व पुलिस कंट्रोल रूम बनवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गांव में मेट्रो स्टेशन बनने की गुहार भी लगाई।