आरके यादव फिर बने सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए चुनाव में आरके यादव फिर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर बलबीर सिंह को चुना गया है। महासचिव पद पर गोपीचंद दुआ संयुक्त सचिव प्रवीण कपूर कोषाध्यक्ष पद पर सत्यवीर शर्मा को चुना गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए चुनाव में आरके यादव फिर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर बलबीर सिंह को चुना गया है। महासचिव पद पर गोपीचंद दुआ, संयुक्त सचिव प्रवीण कपूर, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यवीर शर्मा को चुना गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरके यादव ने कहा कि सेक्टरवासियों ने फिर से समाज सेवा का मौका दिया और वे सेक्टर के विकास में कमी नहीं छोड़ेंगे। सेक्टर में सीवर, पेयजल, पार्क, स्ट्रीट लाइट सहित सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें