ऑटो पलटने से बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी की मौत
शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार शाम दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना इफको चौक के नजदीक हुई जबकि दूसरी सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई। कृष्णा कालोनी निवासी 33 वर्षीय कमल कुमार साइबर हब स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कर्मचारी थे। वह प्रतिदिन ऑटो से ही आते-जाते थे। बुधवार शाम कंपनी से घर लौट रहे थे
जासं, गुरुग्राम: शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों में बुधवार शाम दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना इफको चौक के नजदीक हुई जबकि दूसरी सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई। कृष्णा कालोनी निवासी 33 वर्षीय कमल कुमार साइबर हब स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कर्मचारी थे। वह प्रतिदिन ऑटो से आते-जाते थे। बुधवार शाम कंपनी से घर लौट रहे थे। इफको चौक के नजदीक ऑटो पलट गया। इससे वह नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया।
दूसरी घटना में फरीदाबाद निवासी 35 वर्षीय सतीश कुमार ¨सह की बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वह दिल्ली एयरपोर्ट से फरीदाबाद जा रहे थे। दोनों मामले को डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ प्रदीप ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।