गंदे पानी को शोधित कर भरी जाएगी स्वर्ण जयंती पार्क झील
महावीर यादव, बादशाहपुर वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती पार्क में बनी झील अब पानी से लबालब होगी
महावीर यादव, बादशाहपुर
वन विकास निगम के स्वर्ण जयंती पार्क में बनी झील अब पानी से लबालब होगी। पानी भरने के बाद वन विकास निगम इस झील में पर्यटकों के लिए नाव डालने की योजना बना रहा है। साथ ही इस पानी से वन निगम की पौधों की नर्सरी के लिए भी पानी का प्रयोग किया जाएगा। झील में अकलीमपुर गांव का गलियों का पानी ट्रीट करके लाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अरावली में भारत यात्रा केंद्र विकसित किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विकास निगम ने इस क्षेत्र को अपने अधीन ले लिया।
अकलीमपुर गांव में प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना के तहत पूरे गांव का पानी ट्रीट करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत गांव में तालाब बनाया जाएगा। इस तालाब का काम शुरु कर दिया गया है। इस तालाब में से पाइप लाइन के जरिए पानी को इस झील तक लाया जाएगा। 4 लाख रुपये से गांव में तालाब तैयार किए जाएगें। इसके साथ ही 4 लाख रुपये की लागत से पाईप लाइन झील तक ले जाई जाएगी। अकलीमपुर गांव से निकलने वाले पूर गंदे पानी को इन तालाब में एकत्रित किया जाएगा। तालाब में पानी को ट्रीट करके झील तक पहुंचाया जाएगा।
झील में चलेगी नाव
वन विकास निगम ने भारत यात्रा केंद्र को स्वर्ण जयंती पार्क के रुप में विकसित कर दिया। इस पार्क में वन निगम ने बच्चों के लिए एडवेंचर के कई कार्यक्रम भी रखे है। बच्चों के लिए यहां ठहरने के लिए भी व्यवस्था है। वन विकास निगम इस पूरे अरावली क्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने की योजना बना रहा है। झील में पानी भरने के बाद इस झील में नाव चलाए जाने की योजना है। ताकि यहां आने वाले पर्यटक नौकायन का आन्नद ले सके।
अरावली में लगे पौधों की भी होगी ¨सचाई
वन विकास निगम इस पार्क में पौधों की नर्सरी भी तैयार करेगा। इस नर्सरी में तैयार पौध को अकलीमपुर गांव के ही अरावली क्षेत्र में लगाया जाएगा। इन पौधों में भी इस पानी को इस्तेमाल किया जाएगा। इस क्षेत्र में लगी काबली कीकर को हटाया जाएगा।
-
अकलीमपुर गांव के वेस्ट पानी के लिए योजना बनाई गई है। जिसे प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना के तहत तैयार किया गया है। इस पानी से वन विकास निगम की अरावली में बनी झील को भरा जाएगा।
-डीके वर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय
झील में पानी भरने से आसपास का भूमिगत जलस्तर भी ऊंचा आएगा। पानी भरने के बाद झील को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने की योजना है।
-सुभाष यादव, महाप्रबंधक, हरियाणा वन विकास निगम