Move to Jagran APP

रामकाज में गुरुग्राम देगा 25 करोड़ का योगदान

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए गुरुग्राम 25 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा। लोगों में उत्साह का आलम यह है कि अभियान से पहले ही योगदान देना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 06:42 PM (IST)
रामकाज में गुरुग्राम देगा 25 करोड़ का योगदान
रामकाज में गुरुग्राम देगा 25 करोड़ का योगदान

आदित्य राज, गुरुग्राम

loksabha election banner

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए गुरुग्राम 25 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा। लोगों में उत्साह का आलम यह है कि अभियान से पहले ही योगदान देना शुरू कर दिया है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए श्री एसएन सिद्धेश्वर मंदिर में बनाए गए कार्यालय में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पहुंचकर धन संग्रह को लेकर अपना समय भी देने की बात कर रहे हैं। इससे उम्मीद है कि जिले से लक्ष्य से काफी अधिक धन संग्रह होगा।

अगले महीने एक से 27 फरवरी तक निधि समर्पण (धन संग्रह) अभियान चलाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंधित संगठन ही नहीं भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठन अपनी भूमिका निभाएंगे। जिले में अभियान चलाने के लिए 700 से अधिक टोलियां बनाई गई हैं। तीन लाख से अधिक परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। 10, 100 एवं 1000 रुपये की पर्चिंयां लेकर टोलियां परिवारों के पास जाएंगी। जिसे जितनी श्रद्धा होगी वह रामकाज में उतना योगदान देगा। अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य रामकाज से देश के करोड़ों लोगों को जोड़ना है। अभियान की तैयारी हर स्तर पर पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा में दिखेगी संस्कृति की झलक

अभियान से पहले 30 जनवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए रूट भी फाइनल कर लिया गया है। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के मैदान में सभी समाज के लोग सुबह 11 बजे एकत्रित होंगे। वहां से झांकियां निकालते हुए शहर के विभिन्न इलाकों से होकर वापस मैदान में पहुंचेंगे। शोभायात्रा में सभी समाज के साधु-संत शामिल होंगे। इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

शोभायात्रा में विशेष भूमिका स्टारेक्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर के नेतृत्व में लक्ष्य यादव, सुशील सौदा, मुकेश बंसल, सुमेर सिंह तंवर, बनवारीलाल, रेणु, सुजाता, प्रतिमा, वीणा, विमल कुमार, पूर्ण यादव, राजू शर्मा, देवेंद्र यादव, ओशो, रामअवतार गर्ग, अरुण अग्रवाल निभाएंगे। महिलाएं स्कूटी रैली भी निकालेंगी। डा. अशोक दिवाकर को शोभायात्रा के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान को लेकर पूरे जिले में जबर्दस्त माहौल बन गया है। शोभायात्रा के दिन पूरा शहर राममय दिखाई, इसे ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। समाज के सभी वर्ग के लोग शोभायात्रा में भाग लेंगे। लोग निधि समर्पण को लेकर तैयार बैठे हैं। वे फोन करके पूछ रहे हैं कि कहां पर योगदान की राशि जमा करानी है। ऐसा माहौल मैंने अपने जीवन में इससे पहले कभी नहीं देखा। यह दर्शाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति लोगों में कितनी गहरी आस्था है।

- डा. अशोक दिवाकर, शोभायात्रा प्रमुख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.