Move to Jagran APP

श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने की है आवश्यकता : विजय कुमार

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए एक फरवरी से 2

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:43 PM (IST)
श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने की है आवश्यकता : विजय कुमार
श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने की है आवश्यकता : विजय कुमार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलाए गए निधि समर्पण अभियान का विधिवत समापन समारोह रविवार शाम गुरुद्वारा रोड स्थित श्री एसएन सिद्धेश्वर स्कूल में आयोजित किया गया। समारोह में अभियान की समीक्षा करने के साथ ही इसमें भूमिका निभाने वाले सभी रामभक्तों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

loksabha election banner

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हरियाणा इकाई के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। प्रदेश में 45 लाख घरों से संपर्क कर 52 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित की गई। यह अपने आप में एक अनूठा अभियान था। लोग टोलियों के आने का इंतजार कर रहे थे। श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है श्रीराम के आदर्श को जीवन में अपनाने की। उनके आदर्श को अपनाने से ही रामराज का सपना पूरा होगा।

गुरुग्राम महानगर अभियान पालक अमन शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम महानगर को 132 बस्तियों में बांटकर तीन लाख घरों तक पहुंचने के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया गया। 5557 होर्डिंग, 56 हजार 400 पत्रक, 57 प्रचार वाहन के माध्यम से शहर को राममय बनाने का कार्य किया गया। तीन लाख 12 हजार घरों तक कार्यकर्ता पहुंचे। लगभग सात करोड़ की राशि एकत्रित की गई। 729 टोलियों ने इसमें भूमिका निभाई। समारोह के दौरान अभियान में भूमिका निभाने वाले कुछ रामभक्तों ने अपने अनुभव भी सुनाए।

समारोह में आरएसएस विभाग प्रचारक विकास कुमार, विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, महानगर संघचालक जगदीश ग्रोवर, नगर संघचालक वेद मंगला, महानगर सह संपर्क प्रमुख रामअवतार गर्ग उर्फ बिट्टू, महानगर प्रचार प्रमुख शरद जिदल, निधि समर्पण अभियान प्रमुख अजीत कुमार, सह प्रमुख संजीव सैनी, विश्व हिदू परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख महावीर भारद्वाज, सुशील सौदा, अनुराग कुलश्रेष्ठ एवं भाजपा नेता सुमेर सिंह तंवर आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.