रायसीना रेजिडेंसी सोसायटी आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित
सेक्टर-59 स्थित रायसीना रेजिडेंसी सोसायटी की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का चयन निवासियों की आम सहमति से हो गया। अध्यक्ष समेत सभी 10 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-59 स्थित रायसीना रेजिडेंसी सोसायटी की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का चयन निवासियों की आम सहमति से हो गया। अध्यक्ष समेत सभी 10 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष अमृतपाल सिंह गुजराल को बनाया गया है, जबकि महासचिव प्रदीप गिदवानी को चुना गया है। आरडब्ल्यूए के चुनाव दूसरी बार संपन्न हुए हैं। पहली कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुन ली गई थी। आरडब्ल्यूए का कार्यकाल पूरा होने पर फर्म एवं सोसायटीज के जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव कराने के लिए केएस यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।
आरडब्ल्यूए के सभी 10 पदों के लिए किसी भी पद के लिए चुनाव कराए जाने की जरूरत नहीं पड़ी। लोगों ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को आम सहमति से चुन लिया। अध्यक्ष अमृतपाल सिंह गुजराल, उपाध्यक्ष लीना सरकार अली, महासचिव प्रदीप गिदवानी और संयुक्त सचिव छाया बाली को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नितेश कटारिया को दी गई है। अनुराग शाह, दीपाली सूद, नीति पार्ती, पीयूष मोहित व विधिका यादव को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।
अध्यक्ष अमृत पाल सिंह ने कहा कि सोसायटी के सभी लोगों ने आपस में मिलकर कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया। किसी भी पद के लिए चुनाव कराए जाने की जरूरत नहीं पड़ी। यह सोसायटी के आपसी भाईचारे को दर्शाता है। सभी लोगों का सहयोग लेकर सोसायटी की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे। सभी अधिकारियों के साथ तालमेल कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सोसायटी के लोगों ने आपसी सहमति से बिना चुनाव के ही कार्यकारिणी चुन ली। सोसायटी एक परिवार की तरह होती है। निर्विरोध चुनाव कर इस सोसायटी के लोगों ने आपसी भाई-चारे का परिचय दिया। सोसायटी के सभी लोग इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
केएस यादव, चुनाव अधिकारी, रायसीना रेजिडेंसी सोसायटी, सेक्टर-59