मारुति कुंज क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की उठाई मांग
तेजी से विकसित होते जा रहे मारुति कुंज व आसपास के क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग उठने लगी है। दैनिक जागरण सखी मैगजीन के सखी क्लब की सदस्यों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज व क्षेत्र के विधायक संजय सिंह की पत्नी वंदना संजय सिंह के सामने भी अपनी मांग रखी। प्रीति भारद्वाज व वंदना संजय सिंह सखी क्लब के महिला सुरक्षा सेमिनार में पहुंची थी।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: तेजी से विकसित होते जा रहे मारुति कुंज व आसपास के क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग उठने लगी है। दैनिक जागरण सखी मैगजीन के सखी क्लब की सदस्यों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज व क्षेत्र के विधायक संजय सिंह की पत्नी वंदना संजय सिंह के सामने भी अपनी मांग रखी।
प्रीति भारद्वाज व वंदना संजय सिंह सखी क्लब के महिला सुरक्षा सेमिनार में पहुंची थी। वंदना संजय सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे विधायक संजय सिंह के माध्यम से उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। मारुति कुंज क्षेत्र के आसपास करीब 26 कॉलोनियां विकसित हो गई हैं। इन कॉलोनियों में करीब तीस हजार लोग रहते हैं। इस क्षेत्र का भोंडसी थाना लगता है। जो इस क्षेत्र से करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ता है। दूसरी तरफ बादशाहपुर थाना भी इस क्षेत्र से करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर है।
- यहां काफी आबादी हो गई है पुलिस थाना दूर होने के कारण यहां पुलिस चौकी होनी चाहिए। अपराधों पर अंकुश के लिए इस क्षेत्र में पुलिस चौकी जरूरी है।
रितु गंगल, श्याम कुंज
--------
इस क्षेत्र का भोंडसी थाना यहां से करीब 6-7 किलोमीटर घामडोज गांव से भी आगे हैं। कोई भी घटना होने पर वहां तक पहुंचने में दिक्कत होती है। फिरोजा खान, शनि एनक्लेव
-------
मारुति कुंज के आसपास कालोनियां तेजी से विकसित हो रही है। यहां काफी संख्या में लोग रहने लगे हैं। आबादी के हिसाब से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी होनी चाहिए।
शिप्रा दवे, श्याम कुंज
-------
क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं घटती हैं। तो भोंडसी थाना तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत होती है। भोंडसी थाना यहां से काफी दूर पड़ता है।
संतोष धीमान, शांतिकुंज
---------
जिस तरह से यहां कालोनियां विकसित हो रही है। आबादी बढ़ रही है। उसके हिसाब से मारुति कुंज क्षेत्र में पुलिस चौकी होनी चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत ना हो।
ममता झा, रेयान एनक्लेव
---------
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी के हिसाब से पुलिस चौकी का होना बहुत जरूरी है। पुलिस चौकी खुलने से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।
पिकी तोमर, वाटिका कुंज
पुलिस चौकी तो इस क्षेत्र के लिए जरूरी है। यहां अब आबादी काफी बढ़ गई है। पुलिस विभाग को यहां जल्द चौकी बना देनी चाहिए। सभी लोगों की मांग भी है।
सुधा मिश्रा, भजन पार्क मारुति कुंज क्षेत्र के आसपास अनेकों कालोनियां विकसित हो गई। क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ रही है। इस क्षेत्र में आबादी के हिसाब से पुलिस चौकी होनी चाहिए।
सुनीता यादव, शांतिकुंज