Move to Jagran APP

तीन हफ्ते बाद रविवार को सबसे कम रहा वायु प्रदूषण

रविवार को जहरीली हवा से राहत रही। हवा सांस लेने के लायक रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 07:07 PM (IST)
तीन हफ्ते बाद रविवार को सबसे कम रहा वायु प्रदूषण
तीन हफ्ते बाद रविवार को सबसे कम रहा वायु प्रदूषण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: रविवार को जहरीली हवा से राहत रही। हवा सांस लेने के लायक रही। शहर में पिछले 21 दिनों से हवा सांस लेने के लायक नहीं थी। जहरीली हवा में हर किसी का दम घुट रहा था। रविवार को सुबह 9 बजे 2.5 का स्तर 203 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। दिन के 11 बजे वायु प्रदूषण का स्तर घटकर 2.5 का स्तर 183 दर्ज किया गया और शाम साढ़े चार बजे 2.5 का स्तर 140 दर्ज किया गया। जो पिछले 21 दिन में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे कम दर्ज किया गया है। हालांकि 2.5 का स्तर 50 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा होने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। रविवार को पूरा दिन धूप निकली रही और हवा चलने के साथ मौसम साफ रहा।

loksabha election banner

---------

28 अक्टूबर से शहर में वायु प्रदूषण पीएम 2.5 का स्तर लगाता बढ़ा हुआ है

28 अक्टूबर - 400

29 अक्टूबर - 352

30 अक्टूबर - 349

31 अक्टूबर - 338

1 नवंबर - 409

2 नवंबर - 340

3 नवंबर - 483

4 नवंबर- 379

5 नवंबर -331

6 नवंबर -330

7 नवंबर - 227

8 नवंबर - 307

9 नवंबर - 275

10 नवंबर - 298

11 नवंबर - 396

12 नवंबर - 402

13 नवंबर - 450

14 नवंबर - 412

15 नवंबर - 492

16 नवंबर -452


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.