पौधरोपण कर मनाया गणतंत्र दिवस
श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी ने हरिनगर में पौधरोपण कर गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य अतिथि व स्थानीय पार्षद ब्रह्म यादव यादव सहित स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इससे पहले ध्वजारोहण किया गया। पार्षद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के ऊपर जोर देना होगा।
जासं, गुरुग्राम: श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी ने हरिनगर में पौधरोपण कर गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य अतिथि व स्थानीय पार्षद ब्रह्म यादव यादव सहित स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इससे पहले ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि बसई रोड पर विश्वकर्मा कॉलोनी के नजदीक पार्क में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का अनावरण जल्द कराया जाएगा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के उपाध्यक्ष बलबीर पांचाल, मधुसूदन, रामाकांत, निरंजन लाल पांचाल, रामाकांत शर्मा, पवन शर्मा, अवधेश शर्मा, नरेश शर्मा, जगदीप नारायण शर्मा, भोला शर्मा, नन्नू पांचाल आदि ने विचार व्यक्त किए।